देहरादून: बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने बंजारावाला, देहरादून में निर्माणाधीन कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश
बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने देहरादून की धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत बंजारावाला में निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान विधायक ने "ए.डी.बी" की ओर से किए जा रहे ड्रेनेज, सीवर व सड़क निर्माणकार्यो का निरीक्षण करते हुए जल्द कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।