देहरादून: सीएम धामी ने हाथरस हादसे पर जताया दुःख, कहा- सूचना बेहद ही हृदय विदारक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाथरस में हुए हादसे पर दुख जताया। उन्होंने भगवान से मृतकों को अपने श्री चरणों में स्थान देने और घायलों को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि यह सूचना बेहद ही हृदय विदारक है।