सिरोही: बरलूट में महिला और 2 मासूम बच्चों से मारपीट का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग
Sirohi, Sirohi | Jul 1, 2026 बरलूट गांव में एक महिला और उसके 2 मासूम बच्चों के साथ कथित रूप से बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई प्रताप मेघवाल ने पुलिस अधीक्षक सिरोही को शिकायत सौंपकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया कि पीड़िता के पति ने शराब के नशे में जानलेवा हमला करते हुए मारपीट की है।