नानपारा: संतलिया भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान, पुलिस और SSB जवानों ने वाहनों व यात्रियों की तलाशी ली
भारत-नेपाल सीमा पर संतलिया पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 42वीं वाहिनी के जवानों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीमा पार आने-जाने वाले वाहनों और पैदल यात्रियों की तलाशी ली गई। यह अभियान गुरुवार शाम करीब सात बजे बहराइच के नवाबगंज स्थित भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में चलाया गया। चेकिंग के बाद ही वाहनों और पैदल लोगों को आगे जाने दिया गया।