YDI 10+2 स्कूल पिंडरसोत के चेयरमैन सूर्यकांत वर्मा ने कहा—बच्चे देश का भविष्य, शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी।
उन्होंने कहा कि YDI 10+2 स्कूल पिंडरसोत का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्य, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करना है। विद्यालय हर बच्चे की प्रतिभा को पहचानकर उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अभिभावकों के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया।
बैठक के अंत में अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।