लाडपुरा: 132वां राष्ट्रीय मेला दशहरा में रामलीला का आयोजन, देवी सीता का हुआ स्वयंवर, लक्ष्मण हुए क्रोधित
Ladpura, Kota | Sep 27, 2025 132वें राष्ट्रीय मेला दशहरा 2025 के तहत श्री राघवेन्द्र कला संस्थान की ओर से श्रीराम रंगमंच पर आयोजित हो रही रामलीला के दौरान शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात 12 बजे को धनुष यज्ञ, रावण बाणासुर संवाद, परशुराम लक्ष्मण संवाद, सीता स्वयंवर के प्रसंगों का मंचन किया गया। इस दौरान लक्ष्मण परशुराम संवाद ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी औ