रविवार देर शाम विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत डीपीएस स्कूल के सामने मुख्य मार्ग पर एक धान से भरी ट्रक वाहन ओला कार वाहन के ऊपर पलट गई जिससे ओला कार वाहन में सवार नेवरा निवासी पति पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई साथ ही ओला ड्राइवर की भी मौत हो गई उक्त घटना के बाद नेवरा में शोक की लहर व्याप्त है मृतक दंपति नेवरा के छात्र नेता मनीष शर्मा के माता-पिता थे