भोरे: निर्जलहा गांव में अपने घर से नाराज होकर निकला युवक, फुलवरिया रेलवे स्टेशन के पास कुछ युवाओं ने पकड़ परिजनों को दी सूचना
निर्जलहा गांव में एक युवक अपने घर से नाराज होकर निकल गया। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजन चिंतित होकर उस युवक की खोजबीन शुरू कर दिए। युवक अपने परिजन से नाराज होकर फुलवरिया रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा था। जहां गांव के कुछ युवा संदिग्ध युवक को देख उससे पूछताछ किए। लेकिन युवक ने कुछ भी बताने से इनकार किया। थोड़ी सी कड़ाई के बाद इस युवक ने अपना नाम पता बताया।