निम्बाहेड़ा: सोनी मंगलवाड से चोरी हुए सोने के जेवरात खरीदने वाला गिरफ्तार, प्रकरण का सम्पूर्ण माल बरामद
निम्बाहेड़ा कस्बे के ईशाकाबाद में एक मकान से 12 लाख रुपये के सोने के जेवरात और एक लाख रुपये नगदी चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने खरीदार को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी रविवार को दोपहर सवा 3 बजे प्रेस नोट जारी कर दी गई। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि मुख्य आरोपी सेकु उर्फ अरमान खान ने चोरी के जेवरात चिकारडा निवासी आर्यन सोनी को बेचे थे।