निम्बाहेड़ा: शहर के जावदा चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की हुई मौत
जावदा चौराहा पर शनिवार रात करीब 8:30 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पिंटू (पुत्र कालू मेघवाल), निवासी मेघवालों का खेड़ा, निकुंभ के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुची।