निम्बाहेड़ा: कोतवाली पुलिस ने करीब 12 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात और एक लाख रुपये नगदी की नकबजनी का किया खुलासा
निम्बाहेड़ा कस्बे के ईशाकाबाद में एक मकान से करीब 12 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात व एक लाख रुपये नगदी की नकबजनी का खुलासा करते हुए कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। जिसकी जानकारी शनिवार को दोपहर सवा 12 बजे प्रेस नोट जारी कर दी है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया की गरीब नवाज कॉलोनी ईशाकाबाद निवासी नय्युम खान ने रिपोर्ट दी।