रविवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वैर व हलैना थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वैर थाना पुलिस ने जीवद निवासी मनीष पुत्र अतरसिंह को गिरफ्तार किया। वही हलैना थाना पुलिस ने बेबर निवासी महेन्द्रसिंह पुत्र रघुवीरसिंह को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।