नईसराय: नई सराय क्षेत्र में तेज गर्मी का दिखा असर, सड़कें सूनी, दुकानों से ग्राहक नदारद
नई सराय क्षेत्र में तेज गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। बुधवार की शाम6 बजे तक तापमान 38 डिग्री के आसपास रहा। जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। यही नहीं दुकानों में भी इक्का दुक्का ग्राहक ही नजर आए। वर्तमान समय में शादियों का सीजन चल रहा है। इसलिए 3 दिन पहले तक सड़कों पर काफी आवाजाही के साथ ही दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही थी।