भिवानी: बाल संरक्षण व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने भिवानी औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाजार में दुकानों पर मारा छापा
इस दौरान 3 दुकानों से बाल मजदूरी करते हुए 4 बच्चों को दुकान मालिकों से मुक्त करवाया। टीम ने बच्चों से बाल मजदूरी करवाने वाले दुकानदारों के खिलाफ पुलिस को - शिकायत देकर आरोपी दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी 3 दुकानदारों - के खिलाफ मामला दर्ज कर - कार्रवाई शुरू कर दी है उल्लेखनीय है कि बुधवार को बाल श्रम के विरुद्ध कार्रवाई की।