लोहरदगा: पतंजलि योग समिति की लोहरदगा में विशेष बैठक, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला से गांव तक योग शिविर आयोजित करने का निर्णय।
पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान, जिला लोहरदगा के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में रविवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे विशेष योगाभ्यास के साथ आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के उद्देश्य से आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी एवं मुख्य योग प्रशिक्षक प्रवीण कुमार भारती ने की।