वारासिवनी: दशहरे पर वारासिवनी में होगा धमाकेदार आयोजन, शिव तांडव और आतिशबाजी बनेगी खास
20 अक्टूबर को विजयदशमी पर्व को लेकर श्रीराम मंदिर में विधायक व दशहरा आयोजन समिति अध्यक्ष विवेक विक्की पटेल की मौजूदगी में बैठक हुई। इस बार रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। चलित झांकी, भव्य आतिशबाजी और शिव तांडव की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ से कलाकार बुलाने की तैयारी है।