मोतिहारी: हरसिद्धि पुलिस ने कृतपुर पंचायत में नहर पुल के समीप से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया
हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के कृतपुर पंचायत स्थित मुख्य नहर के बगहा पुल के समीप से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। महिला का उम्र देखने से लगभग 35 वर्ष का है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की शव को गोताखोर के माध्यम से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव की शिनाख्त हेतु आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शीघ्र शव का शिनाख्त कर लिया जाएगा