हमीरपुर: मुख्यालय के स्टेडियम में बारिश के बाद कीचड़ व घास होने से खिलाड़ी परेशान
मुख्यालय में स्पोर्ट्स स्टेडियम बारिश में अनदेखी के चलते बदहाल बना हुआ है। करोड़ों रुपये की लागत से बने इस स्टेडियम की हालत काफी खराब है। बारिश के मौसम में उगी घास व जलभराव के चलते कीचड़ हो जाता है। जिसकी साफ सफाई व जलनिकासी के कोई उचित प्रबंध नहीं हैं। जिससे मैदान में खिलाड़ी अभ्यास नहीं न कर पा रहे हैं। स्टेडियम में बारिश अधिक होने से वह तालाब बन जाता है।