जतारा: दिगौड़ा में घर में घुसकर रंगदारी मांगने और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
दिगौड़ा। कस्बे में एक युवक के घर में घुसकर लड़ाई-झगड़ा, रंगदारी और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित इरशाद खान (25) निवासी दिगौड़ा के घर रविवार को आरोपी नौशाद उर्फ बुद्दे खान घुस गया, जहां उसने झगड़ा करते हुए रुपयों की मांग की और मारपीट कर दी।