घाटोल: अरनिया मे भाजपा कार्यकर्त्ताओ की बैठक आयोजित
अरनिया ग्राम पंचायत मे भाजपा कार्यकर्त्ताओ की बैठक सोमवार शाम 4 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लतेश सेवक ने की। भाजपा तलवाड़ा मंडल के निर्देशानुसार भाजपा सरकार की योजनाओं को जनता के बिच जा कर उनको बताकर जानकारी दे कर पात्र लोगों को लाभ दिलाने का आव्हान किया गया। साथ हीं गांव-गांव बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती को लेकर संगठन हित मे कार्य करने का आव्हान किया।