राजमहल: सिरसी-मंडई मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिल से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल
राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसी- मंडई मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिल से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे जानकारी मिली कि सिरसी के धर्मेंद्र कुमार (22) वर्ष एवं छोटा भाई रतन देव कुमार (20) वर्ष बाइक पर सवार होकर किसी काम से राजमहल आ रहा था। तभी अचानक अनियंत्रित होकर बाइक से दोनों सड़क पर गिर गया।