राजनांदगांव: शहर के पुराना गंज चौक में एमसीपी लगाकर वाहन चेकिंग के दौरान 28 लाख रुपए एक कार से किया गया जब्त
राजनांदगांव शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना गंज चौक के पास आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न करने एमसीपी लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही है।इसी कड़ी में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 28 लाख रुपए नगद बरामद किया गया है,मामले में आयकर विभाग को सूचना दी गई है और कार्रवाई की जा रही है।