पीलीबंगा: पीलीबंगा पुलिस ने रीको एरिया से धारदार हथियार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पीलीबंगा पुलिस ने रीको एरिया से धारदार हथियार कापा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि मदनलाल एएसआई ने मय टीम आरोपी दुलीचंद निवासी दौलतावली को धारदार हथियार का कापा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।