टीकमगढ़: शेखों के मुहल्ले में मोहर्रम पर्व पर सड़क खुदाई मुस्लिम समाज का विरोध बोले त्यौहार के आगे पीछे काम क्यों नहीं किया
मोहर्रम पर्व से पहले शेखों का मोहल्ला स्थित मस्जिद मार्ग पर सड़क खुदाई को लेकर मुस्लिम समाज ने विरोध जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार शाम ताजिया जुलूस निकलना है और खुदाई से आवागमन व परंपरागत कार्यक्रमों में बाधा उत्पन्न होगी। वहीं, नगर पालिका के जल शाखा प्रभारी अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि पाइपलाइन में लंबे समय से लीकेज होने और गंदे पानी की शिकायत