जांजगीर: अतिरिक्त प्रधान सेनानी एस.के. ठाकुर ने कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी, नगर सेना का किया निरीक्षण
अतिरिक्त प्रधान सेनानी (डी.आई.जी.) एसडीआरएफ प्रशिक्षण केन्द्र एवं प्रभारी संभागीय सेनानी एस.के. ठाकुर ने कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी, नगर सेना जाजगीर-चांपा का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालयीन दस्तावेज एवं पंजीयों की जाँच कर बाढ आपदा राहत में उपयोग हेतु उपकरणों तथा अग्निशमन सेवा से संबंधित वाहनों एवं संसाधनों की बारिकी का निरीक्षण किया।