भदेसर: भदेसर उपखंड के गांव आसावरा माता में युवक ने ससुराल पक्ष पर अपहरण और मारपीट का सनसनीखेज आरोप लगाया, मामला थाने पहुंचा
शनिवार दोपहर साढ़े 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक आसावरा माता कस्बे में एक युवक ने अपने साले और उसके साथियों पर घर से उठाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसे अज्ञात स्थान पर ले जाकर पीटा और बाद में जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।