कासगंज: विकास भवन में मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस, पाँच ग्राम पंचायतों को किया गया सम्मानित
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ने की, जिसमें मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना 2024-25 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली पाँच ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया।इस वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला।