मढ़ौरा: मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल के विशेष कैंप में दूसरे दिन 55 दिव्यांगजनों का हुआ पंजीकरण व जांच
जिलाधिकारी के आदेश पर मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में लगाये गये विशेष कैंप में शुक्रवार की दोपहर दो बजे तक 55 दिव्यांगजनो का रजिस्ट्रेशन व जांच प्रतिनियुक्त विशेष चिकित्सकों के द्वारा किया गया। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधक विश्वजीत कुमार ने बताया कि अनुमंडल अस्पताल में दिव्यांगजनो के संपूर्ण जांच हेतु दो दिवसीय विशेष शिविर लगाया गया था जिसका आज समापन हुआ।