बिरनी: मकान में रहने को मजबूर पारा शिक्षक, ईमानदारी की चर्चा ने झकझोरा लोगों को
Birni, Giridih | Oct 4, 2026 एक तरफ शिक्षक बच्चों के भविष्य को संवारने में अपनी जिंदगी लगा देते हैं, वहीं दूसरी ओर बिरनी प्रखंड में एक पारा शिक्षक खुद अभावों के बीच जिंदगी गुजारने को मजबूर है। कहानी है बाराडीह पंचायत के बेलना गांव निवासी बोधि विश्वकर्मा की, जिनकी सादगी और ईमानदारी आज क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।