पिंड्रा: फूलपुर पुलिस ने कारोबारी मनीष सिंह के हत्यारोपियों को संरक्षण देने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने रविवार को मनीष सिंह की हत्या आरोपियों को संरक्षण देने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मनीष सिंह हत्याकांड में पांच आरोपी फरार चल रहे हैं जिनके ऊपर 25-25 हजार रुपए इनाम घोषित किया गया है उन आरोपियों को संरक्षण देने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की गई है।