देहरादून: उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले सैकड़ों बेरोजगारों ने परेड ग्राउंड से सीएम आवास के लिए किया कूच, कर रहे प्रदर्शन
उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में तमाम बेरोजगार सड़कों पर उतरे। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर देहरादून स्थित परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच किया। मुख्यमंत्री आवास से पहले ही प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक दिया। भर्ती परीक्षाओं का जिओ जारी करने सहित तमाम कई मांगों को लेकर बेरोजगार संघ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहा है।