देहरादून: डालनवाला कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर को इंदर रोड, पुल, देहरादून के पास से किया गिरफ्तार, चोरी का सामान किया बरामद
डालनवाला कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर नजर उर्फ़ गोल्डी, पुत्र नजमी, निवासी इंदर रोड, थाना डालनवाला, जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष है को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के आभूषण और 4800 रूपये की नगदी बरामद की है। 29 फरवरी 2024 को वादी इमरान, पुत्र शरीफ, निवासी, इंदर रोड, देहरादून ने घर में चोरी कि शिकायत दर्ज कराई थी।