देहरादून: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक को लेकर उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा, लोकसभा चुनाव कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक को लेकर उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा लोकसभा चुनाव कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी। कल दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी बैठक के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि कांग्रेस चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की फाइनल लिस्ट तैयार कर लेगी और उसके बाद कांग्रेस प्रदेश के पांचो लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।