देहरादून: CM पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास देहरादून से पेंशनधारको को पेंशन कि ट्रांसफर, कुल 125 करोड़ कि पेंशन कि ट्रांसफर
मुख्यमंत्री आवास देहरादून से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली वृद्धावस्था, विधवा, एवं दिव्यांग पेंशन डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इस अवसर पर 8.36 लाख लाभार्थियों को ₹125 करोड़ की पेंशन धनराशि का वन-क्लिक व्यवस्था के माध्यम से ट्रांसफर की।