टिकारी: केसपा पंचायत स्थित अखनपुर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर दंगल प्रतियोगिता हुआ आयोजित, विधायक ने कार्यक्रम में लिया भाग
Tikari, Gaya | Nov 9, 2026 टिकारी प्रखंड के केसपा पंचायत स्थित अखनपुर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम में टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी शामिल हुए और सभा को संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए सभी को एकजुट होने की अपील की। इस अवसर पर पंचायत के पूर्व मुखिया पति सह राजद नेता अनिल यादव सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।