खिरकिया: हरदा-खिड़कियां सहित जिले के किसानों के लिए खबर: 25 अक्टूबर से तवा नहर में छोड़ा जाएगा पानी, रबी सिंचाई की तैयारियां तेज।
Khirkiya, Harda | Oct 21, 2026 आज 21 अक्टूबर शाम लगभग 5 बजे नर्मदापुरम संभागायुक्त श्रीकांत बनोठ की अध्यक्षता में हुई बैठक में सिंचाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और किसानों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने पर चर्चा की गई। बैठक में हरदा कलेक्टर कुमार सत्यम भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। अधिकारियों के अनुसार, तवा जलाशय में वर्तमान में लगभग 87 प्रतिशत जल संग्रहण है।