जैतपुर: अवैध खनन-परिवहन पर सख्ती, 5 वाहन और 2 जेसीबी जब्त
खनिज विभाग ने जिले में अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 वाहन और 2 जेसीबी मशीनें जब्त कीं। जैतपुर में ट्रैक्टर व पकरिया में मिनी ट्रक पकड़ा गया, जबकि बुढार के जरवाही में मिट्टी-मुरम खनन करते जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त हुए। सभी प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।विभाग ने शुक्रवार सुबह 8 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।