इटावा: नुमाइश पंडाल से शुरू हुई ‘इटावा मैराथन’, प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने दिखाई हरी झंडी
Etawah, Etawah | Jan 11, 2026 स्वामी विवेकानंद जयंती से पूर्व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर इटावा में युवाओं के जोश और ऊर्जा का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला, जहाँ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित ‘इटावा मैराथन’ का भव्य आयोजन किया गया। इस मैराथन में उत्तर प्रदेश सरकार के होम गार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति मुख्य अतिथि रहे, रविवार शाम 3:00 बजे शुरू हुई मैराथन।