पातेपुर: वैशाली DM वर्षा सिंह पहुंची पातेपुर श्री रामजानकी मठ, किया राम लला के दर्शन के बाद मठ परिसर में पौधा रोपण।
वैशाली DM वर्षा सिंह ने शनिवार की देर रात 8 बजे के करीब पातेपुर के प्राचीन राम जानकी मंदिर परिसर पहुंची। जहां वैशाली DM वर्षा सिंह ने मंदिर परिसर में पूजा अर्चना किया एवं संस्कृत विद्यालय के सभी कक्षाएं एवं पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान DM ने मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया । इस दौरान मठ के मठाधीश बाबा विश्वमोहन दास जी ने उनका भव्य स्वागत किया।