जगदलपुर: लाला जगदलपुरी की 105वीं जयंती के अवसर पर लाला जगदलपुरी ग्रंथालय में साहित्य सम्मेलन का आयोजन
मंगलवार शाम 7 बजे लाला जगदलपुरी की 105 वीं जयन्ती के अवसर पर प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी लाला जगदलपुरी ग्रन्थालय में साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर सफीरा साहू और अध्यक्ष के रूप में शिक्षा सभापति योगेन्द्र पांडे सम्मिलित हुए।