प्रतापगढ़: निनोर में माँ भद्रकाली मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न
निनोर प्राचीन नैनावती नगरी निनोर में नवनिर्मित माँ भद्रकाली मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कलश स्थापना, ध्वजारोहण एवं मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से सम्पन्न किए गए।महोत्सव के तहत दो दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।