कटनी नगर: एनकेजे पुलिस ने आदतन अपराधी से 34 हज़ार रुपये की 63 लीटर शराब ज़ब्त की
एनकेजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना और मूंगाबाई कॉलोनी अग्रवाल बाड़ा के पास आदतन अपराधी राज निषाद 34 वर्ष निवासी बाबाघाट के पास से 63 लीटर अवैध शराब जप्त की है शराब की अनुमानित कीमत 34 हजार रुपये आँकी गई है। आरोपी पर 10 से अधिक प्रकरण पूर्व में दर्ज है थाना प्रभारी एनकेजे रूपेंद्र राजपूत द्वारा आज शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई।