कालपी: कालपी में गल्ला मंडी और सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, केंद्र संचालकों को दिए कड़े निर्देश
Kalpi, Jalaun | May 12, 2026 कालपी में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए तहसील क्षेत्र में स्थापित सरकारी क्रय केंद्रों का मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने गल्ला मंडी और गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए, वहीं इस दौरान एसडीएम ने किसानों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को भी जाना है।