भिंड नगर: मुख्यमंत्री पर जमीन घोटाले के आरोपों को लेकर मप्र कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने कार्यालय से उठाए सवाल, जांच की मांग
भिंड। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने शुक्रवार के रोज दोपहर 3 बजे अपने कार्यालय से प्रेस वार्ता कर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय समाचार पत्र द्वारा मुख्यमंत्री से जुड़े कथित जमीन घोटाले का खुलासा किया गया है। यदि आरोप निराधार हैं, तो मुख्यमंत्री स्वयं सामने आकर पूरे मामले पर स्पष्ट जवाब दें।