रायडीह: सीलम ढलान में बाइक अनियंत्रित, दो युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर किए जाने की संभावना
Raidih, Gumla | Apr 19, 2026 शनिवार की शाम रायडीह प्रखंड क्षेत्र के सीलम ढलान में एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान विकास यादव (24 वर्ष) और सागर शाह (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जयपुर जिले के कदमटोली बेलपहाड़ निवासी बताए जा रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक शनिवार को बाइक से गुमला घूमने आए थे। देर शाम करीब 7:30 बजे वे अपने घर लौट रहे थे।