रतनी फरीदपुर: पंडितपुर गांव में जहरीले सांप के काटने से 35 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम, परिजनों ने बताई घटना
जहानाबाक जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव में शनिवार को सर्पदंश से एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतका की पंडितपुर गांव निवासी अर्चना देवी है। इस घटना के बाद मृतका के पति, बच्चों और अन्य लोगों में मातम पसरा हुआ है।