कैलारस: मुरैना: कैलारस में करोड़ों की लागत से बन रहे नाला निर्माण कार्य पर उठे सवाल
मुरैना जिले के कैलारस में करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे नाला निर्माण कार्य पर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। रेलवे ब्रॉडगेज लाइन के समानांतर डोंगरपुर 5-L नहर से आंतरी होते हुए कुंवारी नदी तक बनाए जा रहे इस पक्के नाले की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है।