आदिवासी कांग्रेस ने ओंकारेश्वर में आदिवासी समाज के झोपड़ों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई का विरोध किया। सोमवार को जिला मुख्यालय पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया गया। सोमवार दोपहर 1 बजे जिलाध्यक्ष दिनेश मुकाती के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर अगास्या को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग की