महोबा: कबरई में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई, 5000 रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार
Mahoba, Mahoba | Apr 24, 2026 एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो ओम प्रकाश निगम को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी किसान मानवेंद्र सिंह से जमीन की पैमाइश और फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 10 हजार रुपये मांग रहा था। शिकायत पर टीम ने जाल बिछाया और पहली किस्त लेते ही दबोच लिया। कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया।