बिहार नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा का भव्य दरबार श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बन जाता है। यहां की ‘बड़ी दुर्गा महारानी’ का पंडाल हर साल एक नई और अनूठी थीम पर सजाया जाता है। आकर्षक रोशनी, विशाल पंडाल और शानदार सजावट देखने के लिए आसपास के कई जिलों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। हर साल पंडाल की भव्यता लोगों को आकर्षित करती है और इसकी चर्चा दूर-दूर तक होती है।